घोसी के कल्याणपुर के पास पुलिस जीप को अज्ञात वाहन के टक्कर से दीवान की मौत, तीन पुलिस घायल।
घोसी कोतवाली पुलिस की सेकेंड मोबाइल जीप में कल्याणपुर गांव के पास अज्ञात डीसीएम वाहन के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान टक्कर मार देने से पुलिस जीप के गड्ढे में पलटने से एक दीवान की मौत साथ ही एसआई सहित तीन पुलिस घायल। सभी घायलों को मऊ स्थित अस्पताल में चल रहा इलाज। पुलिस ने मृतक दीवान पवन यादव के शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। जीप को पवन कुमार यादव चला रहे थे।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की भोर में 12.30बजे घोसी कोतवाली की द्वितीय मोबाइल जीप नम्बर यूपी 54जी 0186 से रात्री गस्त पर कोतवाली के एसआई विनोद कुमार सिंह के साथ एचसी पवन कुमार यादव, प्रीतम कुमार यादव एवं पीआरडी ओमप्रकाश गस्त करते हुए जब कल्याणपुर गांव के बनियापारमोड़ के पास पहुंचे तभी अज्ञात डीसीएम वाहन के चालक ने जीप में पीछे से टक्कर मार दिया। फलस्वरूप पुलिस जीप तेज टक्कर से उछल कर सड़क किनारे गड्ढे में गिर कर पलट गई। फलस्वरूप एचसी पवन कुमार यादव के साथ एसआई विनोद कुमार सिंह, एचसी प्रीतम कुमार यादव, पीआरडी ओमप्रकाश घायल हो गए। जिसमे एचसी पवन कुमार यादव को गम्भीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में लाया गया। जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मऊ में इलाज के दौरान एचसी पवन कुमार यादव की मौत हो गई। मृतक दीवान पवन कुमार यादव 2006बैच के पुलिस थे। वह वाराणसी के रहने वाले थे। परिजनों के मोर्चरी आने पर उनके करुणक्रंदन से हर किसी की आंखें नम दिखी। सूचना पाकर डीआईजी सुनील कुमारसिंह, एसपी कमलेशबहादुर, सीओ जितेंद्रसिंह आदि भी पहुंच कर हालात का जायजा लिया।





















































Leave a comment