Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हल्दी समारोह में चली गोली: युवक के पेट में मारी पिस्टल से गोली हालत गंभीर

•गम में बदली शादी की खुशियां , अफरा-तफरी , आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
दीदारगंज -आजमगढ़ |थाना क्षेत्र के डीह कैथौली गांव में सोमवार रात एक हल्दी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पिस्टल से फायर कर दूसरे युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली युवक के पेट में लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तहरीर के अनुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है । 
 दीदारगंज थाना के डीह कैथौली निवासी छोटेलाल पुत्र छेदी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में हल्दी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 10:30 बजे गांव डीह कैथौली का ही रहने वाला आक्रोश गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता मौके पर पहुंचा और ननिहाल आए सत्यम गुप्ता पुत्र अखिलेश गुप्ता निवासी फुलवरिया, थाना अहरौला को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से गोली मार दी।
गोली लगते ही समारोह में भगदड़ मच गई। परिजन गंभीर रूप से घायल सत्यम को तत्काल जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दीदारगंज थानाध्यक्ष निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh