Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विकासखंड बडरांव के भिखारीपुर में जैव उर्वरक जागरुकता शिविर आयोजित

नदवासराय (मऊ): बडरांव ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिखारीपुर में मंगलवार को ‘मेरा गांव मेरा गौरव’ अभियान के तहत जैव उर्वरक आधारित जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए जैव उर्वरकों के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर में एनबीएआईएम एवं आईसीएआर कुशमौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वी. मंगेश्वरन एवं डॉ. ज्योतिप्रकाश सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जैव उर्वरक न केवल मिट्टी की गुणवत्ता सुधारते हैं, बल्कि फसल उत्पादन में भी वृद्धि करते हैं। उन्होंने बताया कि लाभकारी सूक्ष्मजीव नाइट्रोजन स्थिरीकरण व फॉस्फोरस को घुलनशील बनाकर पौधों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराते हैं। रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है, इसलिए किसानों को जैव उर्वरकों की ओर बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान धान की खेती में जैव उर्वरक के उपयोग की विधि भी विस्तार से समझाई गई। वैज्ञानिकों ने बीज उपचार व रोपाई के समय जैव उर्वरक के प्रयोग से रोग नियंत्रण और उत्पादन वृद्धि के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी।
इस अवसर पर  सर्वोदय ग्रामोद्योग  सेवा संस्थान द्वारा संचालित स्कोप परियोजना एवं जलवायु परिवर्तन अंतर्गत गठित किसान एवं महिला संगठनों के कुल 70 महिला एवं पुरुष किसानों को संस्थान द्वारा विकसित जैव उर्वरक ‘बायोग्रो’ एवं ‘बायो एनपीके’ निःशुल्क वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रपाल चौहान ने किया उन्होंने किसानों के लिए ऐसे कार्यक्रमों को लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी इनके आयोजन की मांग की। इस अवसर पर चनपत, जावेद अहमद, मोहम्मद रईस, रामप्रवेश, रामदरश, सविता, उर्मिला, रीना, पुष्पा देवी ,शिव कुमारी, सुनीता , शान्ती ,आशा , उमैरा, नूरजहां, नीलम पूनम, लीलावती, रीना, सरिता, हेमंती, सोना आदि दर्जनों महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सीआरपी रिंकू चौहान, अनीता तथा हरित मित्र पुष्पा एवं सुमित्रा उपस्थित रहीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh