Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घाघरा नदी पार करते समय पलटा कम्बाइन, किसानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

देवरिया।लार महाल मंझरिया, ग्राम सभा नदौली में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। गेहूं की कटाई के बाद देवार क्षेत्र से लौट रहा कम्बाइन सरयू नदी पार करते समय अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कम्बाइन चालक नदी के रास्ते कम्बाइन को वापस ला रहा था। इसी दौरान दलदली जमीन और तेज बहाव के चलते कम्बाइन का संतुलन बिगड़ गया और वह एक तरफ झुककर पलट गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर रस्से और ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कम्बाइन को सुरक्षित सीधा किया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक भी बाल-बाल बच गया।

किसानों ने बताया कि देवार इलाके में हर साल गेहूं कटाई के लिए कम्बाइन नदी पार कर जाती हैं। लौटते समय अक्सर ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी पर अस्थायी पुल या सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि भविष्य में हादसे रोके जा सकें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh