वाराणसी का बेटा बना लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
वाराणसी।आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया निवासी शशांक शेखर यादव ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर शहर का मान बढ़ाया है। पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति मिली, जिसकी सूचना मिलते ही परिवार व मोहल्ले में खुशी का माहौल छा गया।
शशांक का सेना में चयन 13 अप्रैल 2026 को हुआ था। ज्वाइनिंग के बाद उन्होंने तीन महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी की और फाइनल परेड पास कर अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए।
शशांक के पिता कैलाश नाथ यादव पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में रेलवे कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए उन्होंने वहीं रहकर प्रयास किया, जिसका परिणाम आज सामने है। माता हेमलता यादव ने भी बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
शशांक की प्रारंभिक शिक्षा द स्कॉलर होम इंग्लिश स्कूल व हैप्पी मॉडल इंग्लिश स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने एबेस इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
शशांक की इस उपलब्धि पर कोनिया क्षेत्र में लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और परिवार को बधाई दी।



















































Leave a comment