एसडीएम द्वारा दो गांवों में भूमि विवाद के मुकदमे को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण।
घोसी। मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह द्वारा तहसील क्षेत्र के दो गांवों में धारा 24एवं धारा 116के मुकदमो के जल्द निस्तारण को लेकर गांव में पहुंच कर दोनो पक्षों की उपस्थिति में भौतिक निरीक्षण किया।
शासन के निर्देशानुसार भूमि विवाद के मुकदमों के जल्द निस्तारण को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह तहसील क्षेत्र के पिउआताल निवासी श्यामणारायण बनाम सरकार मुकदमे द्वारा खेत का सीमांकन को लेकर पुराना लम्बित मुक़दमा एवं पिउआताल निवासी दो सगे भाइयों दीपचंद एवं शिवचंद के बीच पिउआतालएवं भेलउर चांगेरी गांवों में स्थित भूमि के बटवारा के लंबित मुकदमा जो एक वर्ष से लंबित चल रहा है का दोनों पक्षों की उपस्थिति में भौतिक निरीक्षण किया। साथ ही दोनों के पक्ष को भी जाना। इस अवसर पर एआके सुधाकर, लेखपाल योगेंद्र यादव,कृष्णमूरारी शर्मा के साथ दीपचंद, शिवचन्द, श्यानारायण आदि उपस्थित रहे।





















































Leave a comment