National News / राष्ट्रीय ख़बरे

Big Breaking | पुलिस टॉर्चर केस में बड़ा फैसला थाने में टॉर्चर से पिता-पुत्र की मौत, 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा

तमिलनाडु/नई दिल्ली।देश को झकझोर देने वाले Sathankulam Custodial Death Case मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत के मामले में 9 दोषी पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई गई है।
यह घटना वर्ष 2020 में Tamil Nadu के सथानकुलम क्षेत्र में हुई थी, जहां लॉकडाउन नियमों के कथित उल्लंघन पर पुलिस ने पिता और पुत्र को हिरासत में लिया था। आरोप है कि थाने के अंदर दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट और अमानवीय टॉर्चर किया गया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
मामले ने पूरे देश में आक्रोश की लहर पैदा कर दी थी। बढ़ते दबाव के बाद जांच Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंपी गई, जिसने विस्तृत जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य अदालत में पेश किए।
🔹 अदालत का कड़ा संदेश
अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि कानून के रक्षक यदि ही भक्षक बन जाएं, तो समाज में न्याय व्यवस्था पर गहरा आघात होता है। इसलिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देना जरूरी है।
🔹 देशभर में चर्चा
इस फैसले के बाद मानवाधिकार संगठनों और आम जनता ने संतोष व्यक्त किया है। इसे पुलिस अत्याचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh