Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पत्रकार को मातृ शोक, शोक संवेदना देने वालों का लगा रहा तांता

मुहम्मदपुर,आज़मगढ़ ।मुहम्मदपुर के बिंद्राबाजार (रानीपुर रजमो) निवासी अशोक विश्वकर्मा पत्रकार की माँता अमरावती देवी उम्र लगभग 80 वर्ष  का निधन सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे बिंद्रा बाजार स्थित निवास स्थान पर निधन हो गया। बताते चलें कि अमरावती देवी लगभग एक सप्ताह से अस्वस्थ थी,सोमवार को अचानक तबियत खराब हुई परिवार के लोग जबतक अस्पताल ले जाए, तब तक उनके प्राण निकल गए,  निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा,
 सोमवार की देर शाम अमरावती देवी का  शव मांकर्निका घाट वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा, डॉ प्रेमचंद विश्वकर्मा, डॉ छोटई यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुस्तनीर फराही, प्रधान संघ के अध्यक्ष जियालाल यादव, अरबिंद यादव उर्फ पिंटू,सन्तोष प्रधान, सुबास प्रधान,शिवप्रकाश उर्फ मुरहा, पत्रकार राम अवतार स्नेही,अभिषेक उपाध्याय, राहुल पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, अशोक मिश्रा, डॉ एस पी यादव आदि लोगों  ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh