Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अनियंत्रित चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल

देवरिया।सोमवार की दोपहर मौना गढ़वा राम जानकी मार्ग पर अनियंत्रित चार पहिया ने बाइक में ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार नूर हसन 40 पुत्र सुल्तान शाह व सादिक अंसारी 45 पुत्र नवमन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के कपरवार पश्चिम पट्टी निवासी  नूर हसन 40 पुत्र सुल्तान शाह व सादिक अंसारी पुत्र नवमन अंसारी किसी काम से सलेमपुर की तरफ जा रहे थे अभी वह राम जानकी मार्ग स्थित मौना गढ़वा गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh