संपूर्ण समाधान दिवस में सीआरओ की उपस्थिति में 64 मामलों की सुनवाई, 4 का मौके पर निस्तारण
घोसी।मऊ। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार सिंह एवं तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रह कर लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 64 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 49 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग के 6, विकास विभाग के 2, आपूर्ति विभाग का 1, नगर पंचायत के 3, समाज कल्याण विभाग का 1 तथा विद्युत विभाग के 2 मामले शामिल रहे।
सीआरओ दिनेश कुमार ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी तहसील दिवस के साथ अन्य अधिकारियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता पूर्वक निस्तारण करें। जिससे लोगों का शासन प्रशासन के प्रति विश्वास कायम रहे।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी समय से समाधान करे। प्रार्थना पत्रों पर अपनी आख्या दोनों पक्षों की बात एवं अभिलेख देखने के बाद स्पष्ट रूप से दे।
समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से आए लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि, अवैध कब्जा एवं अन्य प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर कानूनगो मतीन खान, परशुराम यादव, राजेश राम तथा लेखपाल अरविंद पाण्डेय, सुधाकर ,सौरभ राय, विवेक सिंह, आशीष यादव सहित अन्य राजस्वकर्मी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में फरियादी भी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु मौजूद रहे।























































Leave a comment