Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ-वलसाड ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन मऊ से 04 अप्रैल से 09 मईतक परिवर्तित रुट से चलेगी।

मऊ।वाराणसी।रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु 05017/05018 मऊ-
वलसाड-मऊ साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन मऊ से 04 अप्रैल से 11 जुलाई, 2026 तक
प्रत्येक शनिवार को तथा वलसाड से 05 अप्रैल से 12 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक रविवार को 15 फेरों के लिये चलाये जाने
की सूचना प्रकाशित की गई थी। अब कानपुर सेण्ट्रल-कानपुर अनवरगंज के मध्य पुल संख्या-110 पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु
ब्लाक दिये जाने के कारण यह गाड़ी मऊ से 04 अप्रैल से 09 मई,2026 तक तथा वलसाड़ से 05 अप्रैल से 10 मई,2026
तक निर्धारित मार्ग बेलथरा रोड-भटनी-गोरखपुर-गोण्डा-ऐशबाग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-
ज्ञानपुर रोड-प्रयागराज जं0 के रास्ते निम्नवत चलाई जायेगी।
05017 मऊ-वलसाड ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 04 अप्रैल से 09 मई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संशोधित समय पर
मऊ से 06.00 बजे प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग पर औड़िहार से 07.20 बजे, वाराणसी से 08.30 बजे, ज्ञानपुर रोड से
09.32 बजे, प्रयागराज जं0 से 11.05 बजे, कानपुर सेंट्रल से 14.10 बजे, टूण्डला से 18.20 बजे, ईदगाह आगरा से
19.20 बजे, बयाना से 21.35 बजे, गंगापुर सिटी से 22.35 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.00 बजे, रामगंज मंडी से
01.55 बजे, भवानी मंडी से 02.18 बजे, नागदा से 04.30 बजे, रतलाम से 05.25 बजे, वडोदरा से 09.18 बजेे तथा
सूरत से 11.10 छूटकर बलसाड 12.35 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05018 वलसाड-मऊ ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 05 अप्रैल से 10 मई, 2026 तक प्रत्येक रविवार को
वलसाड से 15.10 बजे प्रस्थान कर सूरत से 16.15 बजे, वड़ोदरा से 18.45 बजे, रतलाम से 22.45 बजे, नागदा से
23.50 बजे, दूसरे दिन भवानी मंडी से 01.05 बजे, रामगंज मंडी से 01.30 बजे, कोटा से 02.40 बजे, गंगापुर सिटी से
04.40 बजे, बयाना से 06.45 बजे, ईदगाह आगरा से 08.45 बजे, टूण्डला से 10.35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 14.50 बजे,
परिवर्तित मार्ग पर प्रयागराज जं0 से 18.10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 19.17 बजे, वाराणसी से 20.40 बजे तथा औड़िहार
से 21.20 बजे छूटकर मऊ 22.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में के एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी
के 01 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे। उक्त जानकारी अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसीने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh