आइडियल पत्रकार संगठन का बड़ा फैसला, सीमा तिवारी बनीं तीन राज्यों की प्रभारी
नई दिल्ली। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी को उनके वर्तमान दायित्व के साथ-साथ झारखंड एवं उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किया है।यह जिम्मेदारी श्रीमती सीमा तिवारी को संगठन के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, मेहनत और सक्रिय भूमिका को देखते हुए सौंपी गई है। उनके नेतृत्व और कार्यशैली से प्रभावित होकर संगठन ने उन्हें यह अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया है, जिससे संगठन को तीनों राज्यों में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।नई जिम्मेदारी के तहत श्रीमती तिवारी को पत्रकारों की नियुक्ति, पदाधिकारियों के चयन तथा नए सदस्यों के विस्तार का भी अधिकार दिया गया है। संगठन की ओर से जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।उल्लेखनीय है कि श्रीमती सीमा तिवारी के नेतृत्व में बिहार के आरा जिले में आयोजित भव्य पत्रकार सम्मेलन ने संगठन को नई पहचान दिलाई है। इस सफल आयोजन के लिए संगठन की पूरी टीम ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन को ऐसे समर्पित और कर्मठ नेतृत्व की आवश्यकता है, जो पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य करता रहे। श्रीमती सीमा तिवारी का अनुभव और प्रतिबद्धता संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनेगा।।
























































Leave a comment