Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अग्निवीर भर्ती के नाम पर 5 लाख की ठगी दो पीड़ितों से वसूली कर थमाए फर्जी नियुक्ति पत्र आरोपियों पर पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप; SSP से शिकायत के बाद जांच के निर्देश

आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें दो अलग-अलग पीड़ितों से करीब पांच लाख रुपये की ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए गए। पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पहले मामले में ग्राम हैदर/क्षेत्र निवासी जयप्रकाश यादव ने आरोप लगाया कि गांव के ही पिंटू यादव और मनोज यादव ने उसके बेटे को अग्निवीर में भर्ती कराने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये वसूल लिए। 25 सितंबर 2025 को उसने फोनपे के माध्यम से अमन मौर्य के खाते में अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर की। बाद में आरोपियों ने एक नियुक्ति पत्र दिया, जो जांच में फर्जी निकला। 4 जनवरी 2026 को पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे मामले में ग्राम चनैता निवासी आशीष यादव ने भी इसी तरह का आरोप लगाया है। उसके अनुसार, पिंटू यादव, मनोज यादव व अन्य लोगों ने सेना भर्ती में सेटिंग होने का दावा कर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 के बीच विभिन्न ट्रांजेक्शन आईडी के जरिए करीब ढाई लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद उसे भी एक फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया। जब उसके बेटे ने दस्तावेज की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। 3 जनवरी 2026 को पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकी देते हुए पैसे भूल जाने को कहा। दोनों पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने अतरौलिया थाने में शिकायत दी, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh