सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित ट्रांसफार्मर में लगी आग
देवरिया।बरहज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक जलने लगा। विद्युत विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में ट्रांसफार्मर के तेल रिसाव के कारण आग लगी ।
सामुदायिक स्वास्थ्य के परिसर में लगा ट्रांसफार्मर जलने लगा। विद्युत विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जिससे स्वास्थ्य केंद्र में अंधेरा हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित है। सोमवार की शाम लगभग तीन बजे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे वह जलने लगा। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर विभाग ने सप्लाई बंद की। ट्रांसफार्मर के जलने से सीएचसी व कालोनी में विद्युत सप्लाई बाधित रही। शहरी अवर अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि तेल रिसाव से केबल तेल में आग लगी है। ट्रांसफार्मर ठीक है। देर शाम तक सीएचसी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।


























































Leave a comment