कहीं डीजल तो कहीं पेट्रोल की समस्या, पेट्रोल डीजल की खोज में दर दर भटकनें को मजबूर जरुरतमंद
दीदारगंज -आजमगढ़ । विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज अंतर्गत गद्दोपुर, संग्रामपुर,खरसहन कला,फुलेश,मार्टीन गंज, हैदराबाद,बनगांव आदि जगहों पर स्थित पेट्रोल पम्पों पर न ही पेट्रोल है और नहीं डीजल है जरूरतमंद लोग डीजल पेट्रोल के लिए दर दर इस पेट्रोल पंप से उस पेट्रोल पंप का चक्कर लगा रहे हैं ऐसे समय में जब किसानों की गेहूं और अन्य फसलें पक कर तैयार हो गई है तब उन्हें गेंहू की कटाई और मड़ाई के लिए डीजल के अभाव में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़
रहा है दो पहिया वाहन तथा भारी वाहन डीजल के अभाव में खड़े हो गए हैं प्राइवेट पेट्रोल विक्रेताओं की चांदी कट रही है अधिकांश पेट्रोल पंप सूना दिखाई दे रहे हैं सायं साढ़े पांच बजे खरसहन कला गांव के नायरा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं था वहां सिर्फ डीजल ही उपलब्ध था जहां पर सैकड़ों की संख्या में लोगों द्वारा गहमा-गहमी के बीच डील खरीद की जा रही थी। पेट्रोल पंप पर अधिकांश ग्राहक सरकार को कोसते नजर आए। कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नजर नहीं आ रहा था भीड़ के कारण धक्का-मुक्की के बीच आपस में लोग तू तू मै मै,गाली गलौज करते दिखाई दिए।

























































Leave a comment