Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एक दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण शिविर संपन्न पशुपालन करने पर बल

देवरिया।बरहज विकासखंड सभागार में गुरुवार को पशुपालन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें पशुपालकों से अधिक से अधिक मात्रा में पशु पालन करने की सलाह दी गई। 
पशुपालकों को संबोधित करते हुए डॉ अजय कुमार जायसवाल ने सभी से समय-समय पर टीकाकरण करने की बात कही उन्होंने बताया कि पशुओं के देखभाल से ही पशुओं को रोग मुक्त किया जा सकता है। 
पशु  प्रसार अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने आज के परिवेश पर विशेष चर्चा करते हुए बताया कि फिर अब लोग परंपरागत चूल्हे पर आधारित होंगे उन्होंने कहा कि गांव में पशुपालन एक ऐसा व्यवसाय है जिससे लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि आज के युवा  परिश्रम करें तो उन्हें रोजगार के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा गांव में खेती के साथ पशु पालन से कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा कमाना है  अच्छे किस्म के गाय और भैंस पालने जिससे उनको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी और घर पर उनको रोजगार मिलेगा।व पशुधन बीमा संबंधित जानकारी देते हुए पशुपालकों से उत्तम नस्ल की गाय भैंस पालने की सलाह दी उन्होंने बताया की खेती जिस तरह से परंपरागत विधि समाप्त हो गई इस तरह से अच्छी नस्ल की गाय रखरखाव किया जाए तो गांव में रोजगार के साथ-साथ आर्थिक व्यवस्था का सुधार होगा। 
इस अवसर पर अभय नारायण यादव ,संतोष यादव, अभिमन्यु सिंह, हरिशंकर गिरी, रविंद्र कुमार,राजेश कुमार, सोनू यादव, रामकुमार पांडे, प्रमोद कुमार सिंह, बृजेश कुमार कुशवाहा के साथ अन्य पशुपालक मौजूद है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh