Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से ग्रामीण मरीजों मे जागी आशा की किरण

देवरिया।तहसील बाईपास रोड स्थित काशीनाथ हॉस्पिटल के तत्वाधान मे  स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया गया। 
बताते चले कि स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर  काशीनाथ हॉस्पिटल के प्रबंधक अरविन्द कुशवाहा एवं डॉक्टर डी के मौर्य ,  एनम प्रमिला यादव, फार्मसिस्ट शिवानी कुशवाहा द्वारा स्वास्थ्य शिविर मे आये हुए दो सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दिया गया। स्वास्थ्य शिविर के लगने से गरीब मरीजों के आँखों मे आशा  की किरण जाग उठी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रिंटू देवी ने कहाँ की काशीनाथ हॉस्पिटल के प्रबंधक अरविन्द कुशवाहा ने इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर हमारे गाँव के गरीब मरीजों के लिए एक पुनित कार्य किया है। ग्राम प्रधान ने कहाँ कि मरीजों कि सुविधा को देखते हुए इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पंचायत भवन मे किया गया। 
डॉ डी के मौर्या ने बताया कि शिविर मे आये हुए मरीजों कि सामान्य जाँच एवं परामर्श देकर आवश्यक दवाओ का वितरण किया गया।
इस अवसर पर आजाद अंसारी, बलवंत कुशवाहा, ह्रदयनारायण कुशवाहा, रामपुकार शर्मा, सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान अरविन्द कुशवाहा ने कहाँ कि काशीनाथ हॉस्पिटल के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं गरीब मरीजों के ईलाज के लिए बरहज के ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh