Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बरहज-सोनूघाट पर गड्ढा पाटने के लिए सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ किया श्रमदान

देवरिया।बरहज विधानसभा की जर्जर सडक बरहज सोनू घाट देवरिया मार्ग बनाने व गढ्ढा पाटने की माँग को लेकर गढ्ढा पीटो श्रमदान का शुभारंभ किया गया इस दौरान ग्रामीणों ने बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा की सरकार के भेंट चढी बरहज देवरिया सोनूघाट मार्ग में गढ़े हो जाने की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही हैं जिसे लेकर प्रशासन व पी डबलू डी विभाग मौन हैं जब की इसी सड़क के रास्ते भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि और मंत्री अधिकारी प्रतिदिन आते जाते हैं लेकिन उन्हें जनता से कोई मतलब नही है क्योंकि की यह सरकार जनता को गुमराह कर बनी इस सड़क पर आए दिन दुर्घटना हो रही हैं जिसको लेकर हम और हमारे साथियों ने स्थानीय जनता के साथ जगह जगह गढ्ढा पाटने का काम करेंगे और सोई भाजपा सरकार जनप्रतिनिधियों अधिकारियों व पी डबलू डी विभाग को जगाने का किया जाएगा अगर इस पर भी विभाग नहीं जगा तो बरहज विधानसभा की जनता के सहयोग से सड़क पर गड्ढे पाटने का काम किया जाएगा। यह सरकार अब बरहज सोनू घाट सड़क पर टेन्डर के नाम पर की इस सड़क का बनने का टेंडर हो चुका हैं इस पर अब गुमराह कर रही सवाल यह नहीं है की टेंडर हो चुका हैं बरहज विधानसभा की जनता सब जानती है की भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही हैं टेंडर तो मोहन सेतु,करूअना मगहरा मार्ग बेलडाड कटनईया मार्ग का भी हुआ था पर मोहन सेतु अभी तक बन नहीं पाया बेलडाड कटनईया मार्ग टेंडर के होने के पाँच साल बाद बना और जो सड़क छ साल बाद बनी व छ महीने नहीं चल पाई वहीं हाल करूअना मगहरा मार्ग का था जिस सड़क को बनाने की माँग को लेकर हमने बरहज विधानसभा की जनता के साथ सैकड़ों बार प्रदर्शन पद यात्रा व अर्धनग्न प्रदर्शन किया तब जाकर यह सड़क आठ साल बाद बनी इस लिए यहाँ के विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भाजपा सरकार से निवेदन है की जल्द से जल्द इस सड़क पर गड्ढा पहले पाटने का काम करें जिससे आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े और दुर्घटना न हो नही तो यह सड़क बनाने के लिये बड़ा आंदोलन होगा।  इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों सहित विकास कुमार संजय सिंह अनिरुद्ध यादव अख़्तर आलम सनी कुमार राहुल सिंह अनिल यादव राकेश प्रजापति मनिष शर्मा श्रवन गौड़ राजू राजभर इत्यादि लोग उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh