कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने रामनवमी को लेकर नगर में किया फ्लैग मार्च।
घोसी मऊ। एएसपी एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने रामनवमी त्योहार को लेकर नगर के विभिन्न मोहल्लों में पैदल मार्च कर लोगों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाने की अपील किया।
कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई, पुलिस के जवान कोतवाली घोसी क्षेत्र के अंतर्गत नगर में बस स्टेशन रोड से होते हुए करीमुद्दीनपुर तक करीमुद्दीनपुर के साथ बड़ागांव में पैदल गस्त किया गया। तथा रामनवमी त्योहार को लेकर लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील किया। त्योहार से संबंधित दिशा निर्देश से अवगत कराया गया । तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने लोगों से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर प्राप्त मैसेज, फोटो को सोच समझ कर शेयर करें।उसको पुलिस प्रशासन को भी अवगत कराए। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
























































Leave a comment