Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मिशनशक्ति को लेकर घोसी एंटी रोमियों टीम ने क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच कर बालिकाओं को किया जागरूक।

घोसी। मऊ।घोसी कोतवाली की ऐंटी रोमियों टीम के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को घोसी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों खास कर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ लाइब्रेरी पहुंच कर बेमतलब घूम रहे शोहदों से पूछताछ करने के साथ बालिकाओ को सुरक्षा आदि को लेकर जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति फेज 5 द्वितीय चरण के तहत एसपी इलामारनजी के दिशा निर्देशन में कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के कुशल नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड एसआई यशोदा, आरक्षी काजल सिंह के साथ नारोखर पोखरा, सोमारीडीह बड़ागांव, मझवारा मोड़ आदि स्थानों पर पहुंच कर मन्दिर के आस पास आने जाने वाले युवकों को चेक कर उनसे पूछताछ करने के साथ युवतियों, महिलाओं शोहदों को लेकर जागरूक किया गया। युवतियों को सुरक्षा के तहत 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर , 112 पुलिस आपातकालीन सेवा डायल, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, 1098चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 1076मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 102गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए, 108एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन एवं अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया । साथ ही बेमतलब घूम रहे शोहदों को रोक कर उनके विषय में जानकारी प्राप्त करने के साथ चेतावनी देते हुए छोड़ा गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh