Crime News / आपराधिक ख़बरे
एंटी करप्शन टीम ने सेक्रेटरी और पंचायत सहायक को दस हजार रुपये के साथ किया गिरफ्तार
बिलरियागंज/आजमगढ़ । आजमगढ़ जिले के हरैया ब्लाक के ठीक बगल में बनकटा चौराहे से एंटी करप्शन टीम ने सेक्रेटरी शशिकांत सोनकर और पंचायत सहायक चंद्रेश यादव को 10 हजर घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि हरैया ब्लाक के पूरा बाल नरायन गांव के पूर्व प्रधान अमित कुमार यादव का सन् 20 21 का एक लाख तीस हजार रुपये का भुगतान फंसा हुआ था । इस भुगतान को करने के लिए सिगरेटरी, शशिकांत सोनकर और पंचायत सहायक चंद्रेश यादव रुपया मांग रहे थे। इस बात की सूचना पूर्व प्रधान अमित कुमार यादव ने एंटी करप्शन टीम को दिया, और एंटी करप्शन टीम ने हरैया ब्लाक से सटे बनकटा चौक से सिगरेटरी और पंचायत सहायक को दस हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया ।

























































Leave a comment