Politics News / राजनीतिक समाचार

भारतीय जनता पार्टी का दीदारगंज मण्डल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुआ सम्पन्न

दीदारगंज-आज़मगढ़।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मंशानुसार दीदारगंज विधानसभा के पल्थी बाजार स्थित एक मैरिजहाल में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ का दो दिवसीय ( 24 घण्टे लगातार) कार्यक्रम पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
 प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को पल्थी बाजार स्थित  कलश मैरिजहाल में भाजपा के लालगंज जिला महामंत्री सीता चौहान, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, दीदारगंज मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंह ने संयुक्त रूप से मां भारती एवं पं0 दीनदयाल उपाध्यायके चित्र पर दीपप्रज्वलित कर किया । संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का 24 घंटे से लगातार चल रहे प्रशिक्षण कार्यशाला को  कुल 7 सत्रों में बांटा गया था। जिसमे अलग अलग सत्रों को अलग अलग वक्ताओं ने संबोधित कर प्रशिक्षुओं को भारतीय जनता पार्टी के नीतियों एवं भाजपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।
   इस अवसर पर महिला जिला महामंत्री सीता चौहान ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों विचारधारा और आगामी चुनावी रणनीतियों के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
  कार्यशाला के दूसरे दिन  समापन कार्यक्रम पर  वरिष्ठ नेता एवं पूर्वमंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना होगा। श्री विश्वकर्मा ने सभी से पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने को आवाहन किया साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि जब कभी विपक्ष के लोग सवालों से हमला करें तो आप सभी उनका उत्तर दे सके।
कार्यशाला के अलग अलग सत्रों की अध्यक्षता अलग अलग लोगो ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज गुप्ता एवं अजीत भारती ने किया।
 पूरे प्रशिक्षण महाभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।
 इस महा अभियान कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर रहा। इस अवसर पर राम नयन सिंह, अजीत गौतम, सुभाष गुप्ता, जिलेदार मौर्य, रोशन राजभर, अमरावती चौहान, ममता राजभर, रामचेत गौतम, अहमद हसन उर्फ लल्ला, नूरे आलम, राम नरायन पाल, विकास, आशीष चौहान, राधेश्याम यादव, अनिल मिश्रा, पिंटू सिंह, अजय सिंह, सुनील सिंह, कमला सिंह, सुभाष चौहान, मुकेश गुप्ता प्रबंधक माँ दुर्गा कान्वेंट स्कूल,धर्मेन्द्र जायसवाल, शशांक जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh