युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
देवरिया।बरहज नगर के आजाद नगर मोहल्ले में मंगलवार को सुबह एक किशोर ने कमरे में पंखे की कुंडी से फंदे से लटक कर जान दे दीया। दरवाजा तोड़कर उसका शव नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजाद नगर निवासी विशाल चौहान 17 पुत्र प्रभुनाथ चौहान दरवाजा बंद कर सो रहा था। सुबह करीब सात बजे तक जब बाहर नहीं निकला तो घर वालों को चिंता हुई। उंन्होने आवाज दी फिर भी कोई अंदर से जवाब नहीं मिला। इसी बीच आसपास के लोग इकट्ठा हो गए । उंन्होने दरवाजा तोड़ा तो विशाल का फंदे से लटका दिखा। रस्सी काटकर नीचे उतारा तो उंसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार सुबह करीब चार बजे विशाल शौच के लिए बाहर निकला था। उसके बाद दरवाजा बन्द कर फिर सोने चला गया। विशाल की मृत्यु से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।


























































Leave a comment