Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

देवरिया।नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के सभागार में आज मंगलवार को महामहिम राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासद गणों का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र मिश्रा पप्पू रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रजनन के साथ शुरू हुआ तत्पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल द्वारा मनोनीत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण करने वालों में अनिरुद्ध तिवारी अशोक सोनकर अमरेंद्र सिंह मानवी सिंह धर्मवीर सिंह रहे शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम को पूर्व सभासद सचिन सिंह ने संबोधित करते हुए सभी मनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बड़े विश्वास के साथ आपको यह उत्तरदायित्व सौपा है इस पर आप खरा उतरने का प्रयास कीजिएगा और नगर के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कीजिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा की नगर में 25 सभासद 25 वार्ड के हैं पांच आप नामनीत सभासद सभी लोग नगर के विकास के लिए एक साथ मिलजुल कर कार्य करेंगे जिससे नगर का विकास हो उन्होंने कहा कि नगर में इस समय तमाम वार्डों में विकास कार्य चल रहा है जिसमें आप सबकी भी अब जिम्मेदारी बढ़ गई है हम सभी लोग मिलजुल कर सहयोग के साथ नगर का विकास करेंगे इस अवसर पर सचिन सिंह, विद्यानंद पांडे, कमलकांत कुशवाहा, पंकज सिंह, दीपू तिवारी, राजू तिवारी, बलवंत सिंह, अवनीश राय, श्रवण कुमार, निलम रावत ,अनमोल मिश्रा, टिंकू सिंह, अनिल निषाद, मनोज सिंह, रतन वर्मा, सहित नगर पालिका के सभी सभासदगण के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे 
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र मिश्र पप्पू ने किया संचालन मनोज गुप्ता द्वारा किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh