Crime News / आपराधिक ख़बरे

प्रतापगढ़:दो बीवी 18 बच्चे फिर तीसरी महिला से अफेयर प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान का कत्ल मामले में आया नया मोड़

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चार दिन से लापता पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना का शव रविवार को सुमेरपुर के पास शारदा सहायक नहर में बोरी में बंद मिला। इस सनसनीखेज हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है, जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तरका निवासी 50 वर्षीय गुलहसन 18 मार्च को बाइक से बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद उनकी बाइक, चाबी और हेलमेट मऊआइमा क्षेत्र के महरोड़ा के पास मिला, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और परिजनों के शक के आधार पर सुमन देवी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि गुलहसन उस पर मिलने का दबाव बना रहा था और ब्लैकमेल भी कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने अपने भाई अतुल गौतम और उसके दोस्त अरुण गौतम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। बताया गया कि 18 मार्च की रात गुलहसन सुमन से मिलने जेठवारा के बगियापुर पहुंचा था, जहां तीनों ने लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को उर्वरक की बोरी में भरकर शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। रविवार सुबह सुमेरपुर में नहर से बोरी में बंद शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान पत्नी किस्मतुल निशा ने की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फॉरेंसिक जांच कराई है। मृतक की दो पत्नियां किस्मतुल निशा और अम्बिया बानो हैं, जिनसे कुल 18 बच्चे हैं। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार, गुमशुदगी के मामले को अब हत्या में परिवर्तित किया जाएगा। मुख्य आरोपी महिला हिरासत में है, जबकि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh