Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारी ईमानदारी से निराकरण करें:डीएम प्रवीणमिश्रा

घोसी। मऊ।घोसी तहसील सभागार में अवकाश के बाद सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम प्रवीणमिश्रा की अध्यक्षता में 56लोगों ने लिखित रूप से शिकायतें दी। जिसमें से 3 का मौके पर हुआ समाधान। जिसमें से अधिकांश मामले राजस्व से संबंधित रहे।घोसी में  समाधान दिवस में आए डीएम ने सभी को समय से समाधान का निर्देश दिया। दो शिकायतों को लेकर टीम गठित कर भेजने का निर्देश दिया गया। शिकायतों में ब्लाक से संबंधित 7, पुलिस से सम्बन्धित 2 नगर पंचायत एवं विद्युत से संबंधित एक एक शिकायतें प्राप्त हुई।
 डीएम प्रवीणमिश्रा ने अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि क्षेत्र से आए शिकायत कर्ता समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को बड़ी आशा लेकर आते हैं। उनका विश्वास बनाए रखना आप सभी का कर्तव्य है। प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर समय से गुण दोष के आधार पर निस्तारण करे। शिकायतों के निस्तारण में अपनी आख्या स्पष्ट रूप से दर्ज करे।आप सभी गांव की समस्याओं को गांव में ही समाधान करे। जिससे तहसील, जिलामुख्यालय पर लोगो को जाकर परेशान न होना पड़े। कारण कि तहसील क्षेत्र की समस्याओं का समाधान आप सभी को ही करना है।
भाजपा घोसी मण्डल महामंत्री एवं घोसी नगर निवासी अतुल शर्मा ने हर घर जल मिशन को लेकर शिकायत किया कि घोसी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना सफेद हाथी साबित हो रही है।
 इसी तरह से कई लोगों ने चकमार्ग, आबादी की भूमि पर अवैध कब्जा, राशनकार्ड, कोटेदार आदि की शिकायत किया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर गुण दोष के आधार पर दोनों पक्षों को सूचित कर। जांचोपरांत शिकायतों को आख्या सहित रजिस्टर में दर्ज कर सम्बन्धित कार्यालय को समय से भेज दें।
इस अवसर पर सीओ जितेंद्र सिंह,तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्रपांडेय, एनटी अभिषेक वर्मा, ईओ अनिल कुमार, कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह, मोतीलाल पटेल,बीडीओ, एबीएसए आदि सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh