Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह :पांच सौ जोड़ों की हुई शादी

सुल्तानपुर। पलिया गोलपुर ब्लॉक दोस्तपुर के अंतर्गत तहसील क्षेत्र कादीपुर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव से लगभग 500 से अधिक संख्या में सामूहिक विवाह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक राजेश गौतम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशानुसार यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हो रहा है। और उनकी मंशा है कि हर बेटी का पिता अपनी बेटी का विवाह निश्चिंत होकर नामांकन करके सामूहिक विवाह योजना से लाभ उठाएं जिससे कोई भी बेटी वंचित न रह जाए। पलिया गोलपुर के महाविद्यालय त्रिभुवन सिंह हरिहर सिंह में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में कई हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। मंच पर सीओ सिटी, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, सहित जनों की उपस्थिति गौरवमय बनी रही। इस अवसर पर सामूहिक विवाह संपन्न होने पर सभी को प्रमाण पत्र भी दिया गया। और वैवाहिक सामग्री भी वितरण की गई। घर  और बाराती के रूप में आए हुए सभी के लिए भोजन की व्यवस्था बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस प्रशासन की व्यवस्था देखी गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh