ननिहाल में मामा की तिलक में आये बच्चे की अप्राकृतिक कार्य के बाद हत्या। मुकदमा
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के कटिहारी गांव में मामा के तिलक में आये पांच वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक कार्य के बाद हत्या को लेकर मामा के तहरीर पर तीन नामजद के साथ कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। मृतक बच्चे की लाश घर से कुछ दूर पोखरे में मिली थी।
जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी गांव निवासी अतुल शाही के द्वारा दर्ज मुकदमे एवं तहरीर के अनुसार बीते 28 फरवरी को मेरे यहाँ तिलक का कार्यक्रम था। जिसमें मेरी नैनीताल में रहने वाली बहन अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ दो दिन पूर्व आईं हुई थी । तिलक के एक दिन पूर्व 27 फरवरी को घर के लोग रामचरित मानस कार्यक्रम में व्यस्त थे। इस बीच मेरा भांजा सुबह से ही गायब था काफी खोज बिन की गई लेकिन कोई पता नही चला। अचानक 27 फरवरी को अपराह्न घर के सामने पोखरा में एक शव मिला जब शव की छानबीन की गई तो वो शव मेरे भांजे का था।इसकी सूचना मेरे द्वारा अपने बहन के घर वालो को दी। तबहन के ससुराल पक्ष के लोग भांजे की लाश को लेकर आने को कहे। जब बहन के घर के लोग बच्चे के शरीर को ठीक से देखा तो उनको कुछ शंका हुई। इस पर घर वालो द्वारा बच्चे के शव का नैनीताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने परीक्षण में मृतक के शरीर के आंतरिक अंगों में चोट लगने व अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या का आशंका जताई गई। इसको लेकर मृतक के मामा अतुल शाही द्वारा घोसी कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही तीन सुनील शाही, अंजली शाही एवंहिमांशु शाही के साथ टेंट लगाने वाले कुछ अज्ञात कार्यकर्ताओं पर घटना शामिल होने की आशंका जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।
जिस पर घोसी कोतवाली पुलिस ने मृतक के मामा की तहरीर पर गाँव के ही सुनील शाही, अंजली शाही , हिमांशु शाही, एवं टेंट में काम करने वाले कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।






















































Leave a comment