अनियंत्रित बोलेरो दीवार से टकराई, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
जौनपुर मुंगराबादशाहपुर, थाना क्षेत्र के प्रयागराज जौनपुर राजमार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा हसनपुर गांव के पास रात लगभग पौने एक बजे उस समय हुआ जब बोलेरो जीप प्रयागराज से जौनपुर की ओर जा रही थी। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पक्की दीवार से जोरदार टक्कर मार बैठा। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।हादसे में बोलेरो सवार 30 वर्षीय विपिन पांडेय पुत्र बृजेश पांडेय, निवासी हरखमलपुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ में बैठे 20 वर्षीय शुभम सिंह पुत्र राजबीर सिंह, निवासी ग्राम भीदीयुरा, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक विपिन पांडेय की सांसें थम चुकी थीं।






















































Leave a comment