पत्रकार एकजुट का विराट संगम डॉ. अखिलेश सिंह के ओम् साईं मंदिर से निकली भव्य साईं शोभा यात्रा, भजन–कीर्तन व विशाल भंडारे ने रचा इतिहास
वाराणसी।काशी की पावन धरती पर आज एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के प्रदेश संयुक्त सचिव, रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी, गरीबों के मसीहा और भावी विधायक डॉ. अखिलेश सिंह के नेतृत्व में ओम् साईं मंदिर से भव्य साईं शोभा यात्रा, भजन–कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस दिव्य और भव्य आयोजन में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ आयोग के सैकड़ों पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरा वातावरण “साईं राम” के जयघोष और भक्ति संगीत से गुंजायमान हो उठा।
पत्रकारों की सुरक्षा और एकता पर जोर
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि
आज पत्रकार सबसे अधिक असुरक्षित है। जब तक देश का पत्रकार एक मंच पर संगठित नहीं होगा, तब तक उसकी आवाज़ को दबाया जाता रहेगा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का संकल्प है। कि हर पत्रकार को सुरक्षा, सम्मान और अधिकार दिलाया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अखिलेश सिंह जैसे निस्वार्थ, संघर्षशील और समाजसेवी नेतृत्व ही पत्रकारों और आम जनता की सच्ची आवाज़ बन सकते हैं।
डॉ. अखिलेश सिंह बने आशा और भरोसे का प्रतीक
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अखिलेश सिंह न केवल पत्रकारों के हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं। बल्कि गरीब, असहाय और पीड़ित वर्ग के लिए भी लगातार संघर्षरत हैं। उनका यह आयोजन आस्था, सेवा और संगठन—तीनों का अद्भुत संगम बन गया।
भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
शोभा यात्रा के समापन के बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा, समर्पण और सामाजिक सौहार्द की यह मिसाल लंबे समय तक याद की जाएगी।
संदेश साफ है।
अब पत्रकार बिखरे नहीं रहेंगे
अब पत्रकार एक होंगे, संगठित होंगे और सुरक्षित होंगे।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने की ऐतिहासिक शुरुआत है।
इस मौके पर उपस्थित रहे। रजनीकांत द्विवेदी, डॉ अखिलेश सिंह,अजीत कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, पंडित अखिलेश तिवारी, डॉ अभिनाश सिंह,पी पी सिंह एडवोकेट, महंत राजू शुक्ला, वाराणसी मंडल सचिव अमर शर्मा उर्फ कप्तान एवं क्षेत्र के तमाम भक्तगण उपस्थित रहे।






















































Leave a comment