Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भीषण हादसा में छह यात्रियों की दर्दनाक मौत लघुशंका के लिए बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, नौ अन्य यात्री गंभीर

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लघुशंका के लिए बस से उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में नौ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कंटेनर की तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

 

Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh