Latest News / ताज़ातरीन खबरें
जिला परिषद वार्ड 14 उपचुनाव में ओबीसी महिला सीट की वजह से तीनों जाट उम्मीदवारों में आमने सामने की टक्कर
भीलवाड़ा राजस्थान : पूर्व जिला परिषद सदस्य शीला देवी जाट के कोरोना काल में निधन से सीट खाली पड़ी हुई हैं। जिला परिषद वार्ड 14 में कुल 9 ग्राम पंचायतें सवाईपुर, बन का खेड़ा, बड़ला, आकोला, बड़लियास, आमां, गेंदलिया, गेगा का खेड़ा, सुठेपा आती हैं। जिसमे 5 पंचायत में कांग्रेस समर्थित सरपंच व 4 पंचायत में भाजपा समर्थित सरपंच हैं। 21 दिसंबर को चुनाव मतदान के बाद 23 दिसंबर को परिणाम घोषित किया जायेगा। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से उदी देवी जाट, कांग्रेस से समता देवी जाट, भाजपा से लादी देवी जाट में त्रिकोणीय मुकाबला होगा।























































Leave a comment