पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई पूर्ण तिथि , एकता की मिसाल थे सरदार वल्लभ भाई पटेल
करंजाकला जौनपुर। बुधवार पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के संस्थापक शिवा वर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई। सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समाजसेवी शिवा वर्मा ने कहा कि देश में सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रशासनिक कौशल और राष्ट्रीय एकता से आज के नौजवानों को सीख लेनी चाहिए, महापुरुषों ने जो भी बातें कही है वह हमेशा से सत्य होती आई है और जहां एकता है वही ताकत है जब राष्ट्र में एकता ही नहीं होगा तो राष्ट्र का विकास होना असंभव है हम सबको सदैव राष्ट्र एकता पर अडिग रहना चाहिए क्योंकि इस देश को बचाने में कई योद्धाओं ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए उन सब से हम सभी को सीख लेने की आवश्यकता है तभी जाकर इस राष्ट्र का विकास और राष्ट्रीय एकता कायम हो सकता है। इस अवसर पर रामउजागीर, अशोक,विकास,रोहित,कृष्णा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
























































Leave a comment