बूढ़नपुर उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह का स्थानांतरण ,विदाई समारोह का आयोजन
बूढ़नपुर तहसील के उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह का स्थानांतरण बुढ़नपुर से बुलंदशहर के लिए हुआ है जिस के उपलक्ष्य में तहसील कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह की उन्होंने कहां की उपजिलाधिकारी बड़े ही सूझबूझ के कर्मठ इमानदार व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं इनकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है इनके द्वारा बार और ब्रंच का बड़ा ही अच्छा संबंध रहा बुढ़नपुर नगर पंचायत के ई ओ गुंजन कुमार ने बताया कि एक क्षण विलंब किए ही एसडीएम साहब के द्वारा समय का पालन शुरू से ही सिखाया गया और उनके द्वारा बताई गई बातें हमेशा अम्ल में रखने योग्य हैं नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम साहब बड़े ही सहज और सरल व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं क्षेत्र इनके कार्यों की सराहना कर रहा है इस मौके पर प्रेम प्रकाश यादव संदीप सिंह सूर्य प्रकाश यादव जगत नारायण तिवारी अनुपम सिंह वीरेंद्र यादव वरिष्ठ लिपिक मनोज सिंह सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे





















































Leave a comment