मकान के मलबे में दबकर वृद्ध की मौत,दो घायल
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमरहा सैदपुर गाव मे रविवार की रात मे मकान गिरने से मलबे मे दबकर ब्रृद्वा की मौत हो गयी।जबकि पुत्र और बहू बाल बाल बच गये।
रानीकीसराय थाना क्षेत्र के सैदपुर गाव मे राजभवन राम का बगल का कच्चा मकान गिरने से सटे हुए छप्पर के सहारे कच्चे मकान मे रह रहे थे।रविवार की रात राजभवन की मा फिरती देवी 60वर्ष पत्नी स्व.नान्हू कच्चे मकान के एक हिस्से मे व रात मे लगभग दस बजे भोजन कर रही थी जबकि दूसरे हिस्से मे अन्य लोग।बारिश के बीच अचानक मकान धव्स्त हो गया।मकान गिरने पर राजभवन उसके बच्चे पत्नी बाहर निकल चिल्लाने लगे।ग्रामीण जब तक मलबे से निकालते बृद्वा ने दम तोड दिया रात मे ही परिजनो ने सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस पहुची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के पास दो पुत्र है।
























































Leave a comment