लापता अधेड़ की दूसरे दिन मिला लाश,हत्या की आशंका
बूढ़नपुर थाना अतरौलिया के पासीपुर गांव में बीती शाम को सिवान में लाश में मिलने से सनसनी फैल गयी।जानकारी के अनुसार जगदीश यादव पुत्र रामनरायन यादव उम्र 50 वर्ष सोमवार सुबह 11 बजे से गायब थे।परिजन इनकी तलाश कर रहे थे।लेकिन यह कही नही मिले।परिजनों को सिवान में लाश मिलने की सूचना मिली।जिसकी पहचान जगदीश यादव के रूप में हुई।परिजनों की सूचना पाकर अतरौलिया पुलिस चौकी इंचार्ज बूढ़नपुर मौके पर व इंस्पेक्टर अतरौलिया पंकज पांडेय मौके पर पहुंचे ।व लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।उनके शरीर की चमड़ी छूट रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कुछ आया तो परिजन हत्या की रिपोर्ट लिखने की पुलिस से मांग करेंगे।जगदीश ट्रक चालक था।उनके पास 2 पुत्र व एक पुत्री है जो अविवाहित है।परिजनों का रोरो कर बुराहाल बना हुआ है।


























































Leave a comment