Education world / शिक्षा जगत
निबन्ध प्रतियोगिता में आस्था ने लहराया परचम
लालगंज ,आजमगढ़, स्थानीय ब्लाक अंतर्गत जी०डी० मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल गोमती नगर में महाराणा प्रताप सिंह के जीवन पर आधारित निबंध, कहानी, चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र तथा छात्राओं को विद्यालय के निर्देशिका श्रीमती स्नेहलता सिंह के द्वारा मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया! प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आस्था चौबे, आयुषी यादव, उत्कीरती उपाध्याय, श्रुति सिंह तथा सीनियर वर्ग में स्वाती त्रिपाठी, अनुष्का यादव, आदित्य गौड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया! पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के समन्वयक नरेंद्र तिवारी, सुरेश नारायण त्रिपाठी, शाधना शर्मा, प्रीती सिंह, सुनील यादव, ताहिर खान विनोद गुप्ता तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे!
























































Leave a comment