राज्यपुरस्कारप्राप्तशिक्षक, जू.शिक्षकसंघ जिलाअध्यक्ष डा रामबिलासभारती के शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
घोसी।मऊ।शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले मृदुभाषी प्रसिद्ध समाजसेवी, शिक्षक डॉ. रामविलास भारती का शव दिल्ली से उनके पैतृक निवास माछिल जमीन माछिल पहुंचने पर उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। पत्नी के साथ परिजनों के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गई। सड़क से लेकर उनके घर तक लोगों का हुजूम दिखाई दे रहा था। गांव से लेकर दोहरीघाट मुक्तिधाम तक हजारों लोग साथ रहे। रास्ते भर लोग जबतक सूरज चांद रहेगा रामबिलास भारती का नाम रहेगा आदि नारे लगाते रहे।
जुनियर हाइस्कूलधरौली के प्रधानाध्यापक एवं जुनियरहाइस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष,आदर्श शिक्षक डॉ रामबिलास भारती का दिल्ली में एक ट्रेनिंग के दौरान हृदय गति रुकने से असमय निधन हो गयाथा। उनके निधन की खबर मिलते ही जनपद और शिक्षा जगत् में शोक की लहर दौड़ गई थी।
बताते चलें कि डॉ. रामविलास भारती अपनी उदारता, निष्ठा और अनोखी कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। वह एक ऐसे समर्पित शिक्षक थे, जो अपने व्यक्तिगत वेतन का एक बड़ा हिस्सा विद्यालय के विकास में लगा देते थे। अपने पैसों से जुनियर हाइस्कूल धरौली विद्यालय को नई पहचान देने के साथ एक समृद्ध लाइब्रेरी की स्थापना करने के साथ प्रतिवर्ष अपने माता पिता की जयंती मनाने के साथ ज़रूरतमन्द लोगों की सहायता करते थे।
शिक्षा के क्षेत्र में उनके इस अभूतपूर्व और उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका था।
डॉ रामबिलास भारती की लोकप्रियता का आलम यह था कि उनके पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने से पूर्व से ही लोगों का अंतिम दर्शन करने को लेकर ताता लगा रहा, जो शवयात्रा तक जारी रहा।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व ब्लॉकप्रमुख डा सुजीतसिंह,बसपा मधुबनप्रभारी भरतभैया,घोसी प्रभारी अजयजायसवाल,भाजपापूर्व क्षेत्रीयमहामंत्री सुनीलगुप्ता,सुभासपा के प्रदेशउपाध्यक्ष फागूसिंह,घोसी चेयरमैन मुन्नागुप्ता, पूर्वचेयरमैन चुन्नू खान,बसपानेता सुरेंद्रराजभर,आलोक रंजन,देवेंद्रकुमार,सतीशकुमार,डीईओ धर्मेन्द्र कुमार, शिक्षकसंघ जिलाध्यक्ष कृष्णानन्दराय,प्रधानाचार्य डा संजयकुमार,पूर्व डीआईओएस शिवचंद राम,ग्रापए जिलामहामंत्री अशोकश्रीवास्तव,तहसीलअध्यक्ष अरविन्दराय,शिक्षक सुदर्शनकुमार, रिजवानअहमद,अधिवक्ता सतीशकुमारपाण्डेय, आदि के साथ बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।























































Leave a comment