शादी समारोह में खुशियों की जगह मातम, करेंट से दूल्हे के भाई समेत दो मजदूर की दर्दनाक मौत
मऊ। घोसी। मऊ शहर के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद जफर नगर मोहल्ले में सोमवार को टेंट लगाने के समय दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें करेंट से दुल्हे के भाई समेत दो मजदूर की मौत,घर में शादी की खुशी मातम में बदल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाऊस भेजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार मऊ नगर के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद जफर नगर निवासी अब्दुल हसन के लड़के की शादी मंगलवार को होनी थी।उसी की तैयारी के लिए मकान के ऊपर सोमवार की दोपहर दुल्हे का भाई टेंट लगवा रहा था। अचानक टेंट की पाईप छत के ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्टेज के सम्पर्क में आने से समय दुल्हे की भाई समेत दो मजदूर बुरी तरह झुलस गई।आनन फानन में परिजन सभी को जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने तीनों को मृतक घोषित कर दिया। जिसमें घर में मातम छा गया। मृतक में दुल्हे का भाई महमूद पुत्र अबुल हसन उम्र 18 वर्ष,व दो मजदूर जो टेंट लगाने आए थे कामिल पुत्र अब्दुल हकीम उर्फ (मुन्ना) 18 वर्ष और मोहम्मद इरफान पुत्र ओजैर अहमद 18 वर्ष निवासी कोइरियापार थाना मोहम्मदाबाद के रूप में हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मोहल्लेवासियों की भीड़ जुट गई।हादसे के बाद पुरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।इस सन्दर्भ में सीओ सिटी नितेश सिंह ने बताया कि टेंट लगाते समय टेंट का पाईप हाईटेंशन लाइन के सम्पर्क में आने से तीनों लोग बुरी तरह से झुलस गए जिससे उन लोगो की मौत हो गई।























































Leave a comment