Crime News / आपराधिक ख़बरे
अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी
बिलरियागंज/आजमगढ़। स्थानीय थाना बिलरियागंज क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहां) स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से करीब एक किलोमीटर पश्चिम सेहदा मार्ग पर सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष प्रतीत हो रही है।
शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






















































Leave a comment