Latest News / ताज़ातरीन खबरें
इंद्रदेव की कृपा से दुकानदारों को प्रशासन से और प्रशासन को भीड़ से मिली राहत : फूलपुर
फूलपुर आजमगढ़ मंगलवार सुबह से टॉकटे तूफान का असर यहां भी देखने को मिला सुबह से हो रही बारिश धीरे-धीरे बूंदाबांदी के रूप में शुरू हुई जो सूर्य चढ़ने के साथ साथ बढ़ती गई जिससे सुबह बाजार में लगने वाली दुकानों पर भीड़ कम नजर आई और लोग छतरी के सहारे अपनी आवश्यकता की सामान के लिए या कुछ जरूरी काम से घर से बाहर निकलते देखे गए जिसकी वजह से बाजार में भीड़ कम होने से दुकानदारों को प्रशासन से राहत मिलती दिखी और पुलिस प्रशासन को भीड़ से राहत मिल गई। जबकि पुलिस प्रशासन को कोविड-19 का पालन कराने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था परंतु आज इंद्रदेव की वजह से पुलिस प्रशासन को किसी भी तरह की शक्ति नहीं दिखानी पड़ी क्योंकि उन का सारा काम आज के लिए इंद्रदेव ने हल कर दिया।



























































Leave a comment