मांगों का निराकरण न होने पर ग्राम प्रशासक द्वारा आत्मदाह की चेतावनी
दीदारगंज -आजमगढ़ । मार्टीनगंज तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्रशासक ग्राम पंचायत भादों वृजेश पाठक ने सम्पूर्ण समाधान दिवसाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अप्रैल माह में वी बी रामजी योजना ,मनरेगा,के कार्ड धारकों,जाब कार्ड धारकों द्वारा कार्य की मांग के बाद भी मास्टररोल समय से जारी न किए जाने और मई माह में मास्टर रोल जारी होने के बाद काम पर आए जाब कार्ड धारकों की ड्यूटी न लगना और कार्य न होने पर 2024-2025 में स्वीकृत आंगनवाड़ी भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव देने के बाद भी बी डी ओ कार्यालय से समय से वर्क आई डी न निकालनें ग्राम पंचायत में मुख्य मंत्री आवास प्राप्त लाभार्थियों को समय से मजदूरी न मिलने और अन्य मांगों को लेकर जाब कार्ड धारकों को 18नवम्वर 2026 तक न्याय न मिलने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर जाब कार्ड धारकों के साथ 19नवम्वर 2026को ब्लाक मुख्यालय का घेराव और धरना प्रदर्शन किया जाएगा ,20नवम्वर और 21नवम्वर को किसी भी समय ग्राम प्रशासक द्वारा आत्मदाह किया जा सकता है
इस संबंध में उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज बलराम गुप्ता ने बताया की तहसीलदार मार्टिनगंज को जांच सौंप गई है जो तथ्य सामने आएगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।























































Leave a comment