संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल दिलाने की पहल, रोजगार के लिए भी कराया गया आवेदन
देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में तहसील बरहज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। इस दौरान दिव्यांग महिलाओं को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए उनका पंजीकरण कराया गया। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका के साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार के लिए भी आवेदन कराया गया।
ट्राइसाइकिल एवं रोजगार के लिए आवेदन करने वाली दोनों महिलाएं बरहज विकासखंड की निवासी हैं। इनमें ग्राम खोरी की आस्मिता खातून तथा ग्राम जयनगर के बारी टोला की सविता कुमारी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पात्र दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार विकास खण्ड भलुअनी के दो दिव्यांगजनो का भी ट्राइसाइकिल एवं रोजगार हेतु आवेदन कराया गया।

























































Leave a comment