रेलवे स्टेशन बरहज पर सुलभ शौचालय पेयजल की मांग को लेकर बैठे कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का प्रभारी निरीक्षक बी एन राय ने अनशन कराया समाप्त
देवरिया।कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बरहज रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ पेयजल, सार्वजनिक शौचालय और स्टेशन पर नाम अंकित करने की मांग को लेकर पिछले 72 घंटे से धरने पर बैठे थे।
कांग्रेस प्रवक्ता कैप्टन रवि प्रताप सिंह ने कहा था कि एक वर्ष पहले भी इसी सुविधा की मांग को लेकर उन्होंने 72 घंटे अनशन किया था। उस समय ट्रेन रोकने के ऐलान के बाद रेलवे प्रशासन ने कार्यकर्ताओं से अधिक पुलिस बल तैनात कर दिया था। डीआरएम के निर्देश के बाद भी एक वर्ष बीत जाने पर न तो पेयजल की व्यवस्था हुई और न ही स्टेशन का नाम लिखा गया।
गुरुवार को कैप्टन रवि प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ फिर रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो दीपावली के दिन जब पूरा देश दीपावली मनाएगा, उस समय कांग्रेसजन जेल भरो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
72 घंटे अनशन के बाद शनिवार को रेल प्रशासन ने डीआरएम आशीष जैन के निर्देश पर स्टेशन पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने का आश्वासन देते हुए वहां पाइप गिरवा दिया और स्टेशन का नाम बरहज लिख दिया गया। इसके बाद देवरिया के प्रभारी निरीक्षक बीएन राय ने अनशन समाप्त कराया।

























































Leave a comment