Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का लिया जायजा

देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने आज तहसील रुद्रपुर क्षेत्र में पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के इंतजामों, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।
           जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटाखों की बिक्री निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही सुनिश्चित कराई जाए। दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रहे तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी अथवा सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
      इस दौरान एसडीएम रुद्रपुर  सहित संबंधित अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh