Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पल्थी मेला के दंगल में जनपद के नीबी के पहलवानों का रहा दबदबा

दीदारगंज -आजमगढ़ । फूलपुर तहसील क्षेत्र के पल्थी  बाजार का ऐतिहासिक  एवं प्रसिद्ध दो दिवसीय  मेला बड़े  ही धूम धाम से शनिवार को दंगल के साथ  सम्पन्न हुआ।  दंगल प्रतियोगिता में पूर्वांचल के नामचीन पहलवानों ने अपनी पहलवानी का प्रतिभा बिखेरा । मेला और दंगल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहा । पल्थी के  ऐतिहासिक मेले मे क्षेत्र के तिघरा, चरौवा, बिहटा, दरियापुर, डीहपुर, गुवाई, मीरअहमदपुर, सरावां, गद्दोपुर, हड़वाँ, समुंद्रपुर, खदरा , बूंदा आदि दर्जनों गांवों से हजारों महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चों  ने मेले में शामिल होकर खूब आनंद लिया। मेले मे आये हुए बच्चे व महिलाओ ने  झूला स्पंज झूला चरखी आर्केस्ट्रा का जमकर आनंद लिया। वहीं मेले में महिलाओ की चाट फुल्की जलेबी व मिठाई, के अलावा बिसाता, की दुकानो पर काफी भीड़ देखने को मिला।  बच्चों  ने गुब्बारे, खिलौनों की जमकर खरीद फरोख्त किया 

 मेले में ज्यादातर बच्चे व महिलाएं देखने को मिली। मेले मे सुरक्षा ब्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए दीदारगंज थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, हल्का प्रभारी एस0आई0 रमेश चन्द्र यादव, एस0 आई0 नन्दजी सिंह   पूरे दल बल के साथ शांति ब्यवस्था को बनाये रखने में  लगे रहे।  वहीं रामलीला समिति के अध्यक्ष नन्दलाल मौर्य एवं  मेला  समिति के लोग सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। मेला के दूसरे दिन रविवार को रामलीला समिति की तरफ से मेला मैदान में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ो नामचीन पहलवानों ने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसमें पल्थी समेत आस-पास के गांव से हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही। कुश्ती में मऊ, प्रयागराज, महाराजगंज गोरखपुर, जौनपुर, आजमगढ़ नीबी,   के पहलवानों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियां और शोर मचाते हुए पहलवानों का हौसला बढ़ाते रहे। विजयी पहलवानों को समिति व क्षेत्र के सम्मानित लोगो द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शाम तक अखाड़े में कुश्ती देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही पूरे दंगल में 51 जोड़ी कुश्ती हुई जिसमें आज़मगढ़ के नीबी और जौनपुर के केराकत के पहलवानों का दबदबा रहा। अंत में  बारह हजार इनाम की कुश्ती सुजीत नीबी  और आकाश वाराणसी के बीच हुई। जिसमें आज़मगढ़  नीबी के पहलवान सुजीत ने बाजी मार कर लोहा मनवाया।। समिति के अध्यक्ष नन्दलाल मौर्य ने अपने समिति की सदस्यों के साथ लगे रहे।  रेफरी  तिजू सेठ  रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh