Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का हुआ सम्मान

देवरिया।जनपद के सलेमपुर नगर स्थित जेके हास्पिटल में आज प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित भाजपा के जिलाध्यक्ष  काली प्रसाद का सम्मान  चिकित्सकों द्वारा माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र देकर किया गया।
मुख्य अतिथि पद से अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि चिकित्सक समाज की सेवा करने वाला है। रोगियों की सेवा के लिए अपना भूख प्यास भी भूल जाता है। इसके बावजूद हमारे सम्मान के लिए जो अमूल्य समय आप लोगों ने निकाला है उसका मैं सदैव ऋणी रहूंगा।
इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य एवं हास्पिटल के प्रोपराइटर डा वीके मल्ल ने कहा कि इस हास्पिटल प्रांगण में आपका स्वागत कर हम अपने को धन्य समझते हैं। एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा मोहम्मद रईस ने भी काली प्रसाद को चिकित्सकों के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसोसिएशन के महामंत्री डा वी वी तिवारी ने कहा कि हम चिकित्सक दशकों से आपके सद्व्यवहार सामाजिक समरसता व कार्यकुशलता के कायल हैं। हम सभी राजनीतिक न होते हुए भी आपको सम्मान देकर अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने भी वरिष्ठ पदाधिकारी चिकित्सकों को भी माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया। अन्य में कोषाध्यक्ष डा ओएसएन तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया और अध्यक्षता कर रहे डा प्रद्युम्न पाण्डेय ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर डा जेडी शुक्ला, डा शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, डा उधव पाण्डेय, डा उमेश पाण्डेय, डा अशोक कुमार पाण्डेय, डा अखिलेश तिवारी, डा सुशील कुमार, डा पीके दूबे, डा गोबिन्द मिश्रा, डा आशीष तिवारी, डा राजेश यादव, डा अभिनव तिवारी, डा हिमांशु कुशवाहा, डा आनन्द कुशवाहा, डा एनामुल हक आदि के अलावा भाजपा कार्यकर्ता हितेन्द्र तिवारी, उमाकांत मिश्र, रमाकांत मिश्र उर्फ भोला बाबा, राजेश मद्धेशिया, विकास रौनियार आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh