Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आस्था का सैलाब: नवरात्रि पर जलालपुर के मंदिरों में उमड़े भक्त

जलालपुर,अंबेडकर नगर : मां के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,क्षेत्र के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में  श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देवी मंदिरों में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हर तरफ मां दुर्गा और चंद्रघंटा की आराधना से मंदिर परिसर गूंज उठा। पुजारी अशोक पांडे बाबा ने बताया, मां की कृपा से इस बार श्रद्धालुओं का उत्साह पहले से कहीं अधिक देखने को मिल रहा है। सभी मंदिरों में विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई जा रही है और भक्तों की आस्था मां के चरणों में समर्पित है। माँ दुर्गा जी और माँ शीतला जी का भव्य श्रृंगार और सजावट व्यापारी दिशांत गुप्ता ने किया. नीरज जलालपूरी टीम ने बनारस से आए फूलों से मंदिर को भव्य सजावट की.श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में नतमस्तक होकर सुख, शांति और समृद्धि की मन्नतें माँगीं। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh