National News / राष्ट्रीय ख़बरे

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का पहली बार संबोधन, कुछ मिनटों में देश को करेंगे संबोधित

भारत-पाक तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन होगा. पहलगाम हमले के बाद जब से पाकिस्तान के खिलाफ तनातनी की शुरुआत हुई, तब से पीएम मोदी लगातार सक्रिय हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद वह लगातार बैंठकें कर रहे थे. वह लगातार सेना प्रमुखों, सीडीएस, एनएसए से ऑपरेशन का जायजा ले रहे थे
चार दिन के तनाव के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर की घोषणा की गई. इसके बाद से सीमा पर तनाव कम हुआ है. भारत की आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद बने हालात ऐसे थे, जिसमें दो देशों के बीच संघर्ष शुरू हो गया था लेकिन इस संघर्ष पर विराम लग गया. हालांकि, ये संघर्ष विराम आगे भी जारी रहेगा या नहीं, ये पाकिस्तानी सेना की गतिविधि और डी जी एम ओ की बातचीत पर निर्भर है.
सीजफायर के बाद लगातार आज तीनों सेनाओं के  ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस पीसी में तीनों सेनाओं ने कहा कि सीजफायर हुआ लेकिन भारतीय सेना अगले मिशन के लिए तैयार है. रविवार को भी डी जी एम ओ  की बैठक हुई थी.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh