महिला की स्नान करते समय सूर्य कुण्ड मे डुबने से मौत
नदवासराय मऊ कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अन्तर्गत देवलास सूर्य मंदिर पर स्थापित सूर्य कुण्ड मे सोमवार की सुबह स्नान करने गई ग्राम पंचायत रामपुरकांधी निवासी 60वर्षीय एक महिला की स्नान करते समय सूर्य कुण्ड मे डुबने से मौत हो गई परिजनों को तब पता चला जब सुबह सूर्य मंदिर पर ड्यूटी करने पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिला के घर सूचना दी इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली से पहुंची पुलिस ने परिजनों द्वारा शव का पीएम न कराने के निवेदन पर पंचनामा बनवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।ग्राम पंचायत रामपुरकांधी निवासी सूर्यमुखी पत्नी विजयबहादुर सिंह उम्र60वर्ष सोमवार की भोर मे लगभग तीन बजे देवलास सूर्य मंदिर पर स्थापित सूर्य कुण्ड मे स्नान कर पूजन करने गई स्नान करते समय पैर फिसलने से महिला गहरे पानी में चली गई जिससे उसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।
























































Leave a comment